कांवड़ यात्रा, महिला सुरक्षा और बाढ़ को लेकर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दिए कई बड़े निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, बाढ़, खाद की उपलब्धता और स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की. अधिकारियों को सख्त कार्रवाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, बाढ़ की स्थिति, आगामी त्योहारों की तैयारियों, खाद की उपलब्धता और स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए.
