लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: डीडीयू नगर में अतिक्रमण पर पुलिस का शिकंजा, ठेले-ऑटो और ई-रिक्शा हटाए, आगे भी जारी रहेगा अभियान

Chandauli Traffic Police Update: Chandauli Traffic Police Update. डीडीयू नगर में अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. काली मंदिर से सपा कार्यालय तक सड़क किनारे खड़े ठेले, ऑटो और ई-रिक्शा हटवाए गए. पुलिस ने वाहन चालकों और दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर वाहन व ठेले लगाने की चेतावनी दी. अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ADVERTISEMENT

डीडीयू नगर में अतिक्रमण पर पुलिस का शिकंजा, ठेले-ऑटो और ई-रिक्शा हटाए, आगे भी जारी रहेगा अभियान
डीडीयू नगर में अतिक्रमण पर पुलिस का शिकंजा, ठेले-ऑटो और ई-रिक्शा हटाए, आगे भी जारी रहेगा अभियान
social share
Google CTA

Chandauli Traffic Police Update: शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. काली मंदिर से लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया. अभियान के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े ठेले, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी देते हुए सड़क खाली कराई गई.