बलिया में तापमान बढ़ते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पतालों में भीड़ बढ़ी, डॉक्टरों ने दी विशेष सावधानी की सलाह
Ballia Heatwave: बलिया में भीषण गर्मी और लू से बच्चों को बचाने के लिए विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे ने विशेष सलाह दी है. बच्चों को भरपूर तरल पदार्थ, ओआरएस घोल और ताजा भोजन दें.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में अत्यधिक गर्मी और लू का प्रकोप काफी बढ़ गया है. ऐसे मौसम में नवजात शिशु एवं बच्चों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है. अचानक तापक्रम में आए उछाल की वजह से बच्चों का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है. ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को लू से बचाने के लिए उनको भरपूर मात्रा में तरल पेय पदार्थ पिलाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि इस मौसम में बच्चों को निर्जलीकरण से बचाया जा सके.