लेटेस्ट न्यूज़

45 साल के पति हेमंत दयाल को मारने के बाद प्रेमी संग बारात में जाकर नाची पत्नी! पर कमर मटकाने की ट्रिक हुई नाकाम और पकड़ी गई

ADVERTISEMENT

Etah Crime News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली. घटना थाना जेथरा इलाके की है.

social share
Google CTA

Etah Crime News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति की जान ली बल्कि अपनी संवेदनहीनता का ऐसा परिचय दिया जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. हत्या के बाद आरोपी लाश को कार की अगली सीट पर छोड़कर दो शादियों में शामिल हुए और वहां जमकर डांस भी किया ताकि किसी को शक न हो.