UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज! कल इन 50 जिलों में बारिश को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी
UP Weather: यूपी में 11 से 15 सितंबर तक मानसून फिर सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक, बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. लोगों को वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल एक बार फिर बदलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना बनी हुई है.

