यूपी की राजधानी में मेट्रो का होगा विस्तार, बनेंगे 10 नए कॉरिडोर, अब इस शहर तक जाएगी लखनऊ मेट्रो
Lucknow Metro Expansion: राजधानी लखनऊ में मेट्रो के विस्तार का काम तेज हो गया है. शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों को साल 2047 तक मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Metro
Lucknow Metro Expansion: राजधानी लखनऊ में मेट्रो के विस्तार का काम तेज हो गया है. शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों को साल 2047 तक मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. नए मेट्रो रूट पर ट्रेनों को चलाने और उन्हें खड़ा करने के लिए एक नया डिपो भी बनाया जाएगा. यह डिपो करीब 20 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा, जिसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है. जमीन खोजने के लिए अधिकारियों की एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है.

