राजधानी-तेजस से लेकर वंदे भारत तक... अगले 3 दिन तक ये 120 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ कैंसिल तो कुछ का बदला रूट
दिल्ली डिवीजन में 11 से 13 सितंबर 2026 तक ऑपरेशनल प्लान के चलते करीब 120 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. राजधानी, तेजस राजधानी, वंदे भारत, पूर्वा, संपूर्ण क्रांति, वैशाली और कई EMU-MEMU ट्रेनों पर असर पड़ेगा.
ADVERTISEMENT

Train News: 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच दिल्ली डिवीजन से होकर गुजरने वाली करीब 120 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. इनमें कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है.

