लेटेस्ट न्यूज़

8 दिन बाद इस हाल में मिली प्रधान प्रहलाद सिंह की बॉडी, हर कोई देखकर सकते में आ गया

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में 8 दिन से लापता पूर्व अधिकारी प्रहलाद सिंह का शव मिला. परिजनों ने आंखें निकालने और उंगलियां काटने का लगाया आरोप. पुलिस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला? जानिए पूरी सच्चाई.

ADVERTISEMENT

social share
google news

बुलंदशहर में 8 दिनों से लापता 65 वर्षीय वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रहलाद सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे देखकर परिजनों ने हत्या और रंजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रहलाद सिंह बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव समसपुर के वर्तमान प्रधान थे और कलेक्ट्रेट से प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे. वह 7 फरवरी को सुबह अपने घर से अहमदगढ़ गांव जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. परिजनों ने 8 फरवरी को नगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.