भांजे अकील की पत्नी के लिए मामा ने ऐसी साजिश रची कि हर कोई रह गया स्तब्ध! सारी हदें पार कर गया
ADVERTISEMENT
Rampur Murder Case: रामपुर में रिश्तों का शर्मनाक अंत! मामा ससुर और बहू के अवैध संबंधों की वजह से भांजे की बेरहमी से हत्या. देखिए कैसे पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार किया और क्या है पूरा मामला.
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां रिश्तों के कत्ल की इस कहानी ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. स्वार क्षेत्र के खौत कला गांव में एक मामा ने अपने ही भांजे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. आपको बता दें कि रामपुर के खौत कला गांव में अकील नाम के युवक की उसके सगे मामा ने गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया.