बाराबंकी शोएब किदवई हत्याकांड: 20 राउंड फायरिंग और 10 गोलियां, वकीलों का भारी हंगामा
Shoaib Kidwai Bobby Murder: बाराबंकी में वकील शोएब किदवई की सरेआम हत्या से मचा हड़कंप. 20 राउंड फायरिंग और 48 घंटे बाद भी आरोपी फरार. देखिए वकीलों का गुस्सा और पुलिस की जांच पर बड़ी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के करीबी रहे अधिवक्ता शोएब किदवई बॉबी की हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस घटना को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश है और उन्होंने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है. बदमाशों ने शोएब किदवई को तीन तरफ से घेरकर करीब 20 राउंड फायरिंग की, जिसमें उन्हें 10 गोलियां लगीं. हमलावरों ने भागने से पहले यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी मौत हो चुकी है.