UPTak Baithak Logo

बिजनौर में पेट्रोल पंप पर कांवड़ियों के उत्पात का वीडियो वायरल, अब इसकी ये कहानी पता चली

ADVERTISEMENT

Bijnor Kanwar Yatra Controversy: बिजनौर के नगीना में पेट्रोल पंप पर कांवड़ियों और मालिक के बेटे के बीच भिड़ंत! धूपबत्ती जलाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदला. देखिए पुलिस का क्या है कहना.

social share
google news

बिजनौर के नगीना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांवड़ियों की भीड़ और एक पेट्रोल पंप मालिक के बेटे के बीच मारपीट और हंगामा होता दिखाई दे रहा है. घटना बिजनौर के बढ़ापुर रोड चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप की है. बताया जा रहा है कि कुछ कांवड़िए पेट्रोल पंप पर रुके थे और वहां अपनी कांवड़ में धूपबत्ती जला रहे थे. पेट्रोल पंप पर ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से मालिक के बेटे ने धूपबत्ती जलाने से मना किया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया.