लेटेस्ट न्यूज़

इकलौते बेटे अक्षत ने अपने ही पिता को दी खौफनाक मौत, फिर बॉडी के टुकड़े नीले ड्रम में भरकर बताने लगा अलग कहानी

Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक बेटे ने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने शव के दो टुकड़े कर धड़ को नीले ड्रम में छिपा दिया और सिर समेत अन्य हिस्सों को बाहर फेंक दिया.

ADVERTISEMENT

Father and Son
Father and Son
social share
google news

Lucknow Crime News: लखनऊ का पॉश इलाका आशियाना जहां सन्नाटे के बीच पुलिस की गाड़ियां जब एक मकान के सामने रुकीं तो किसी को अंदाजा नहीं था कि अंदर एक शैतान बेटा छिपा है. वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे. उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बेटे अक्षत ने दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब उनकी खोजबीन शुरू की तो मानवेंद्र सिंह अपने ही घर के नीले ड्रम में मिले. लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. जैसे ही ये सच्चाई सामने आई हर किसी के होश उड़ गए. मानवेंद्र सिंह को जान से मारकर ड्रम में भरने वाला कोई और नहीं उनका अपना इकलौता बेटा अक्षत था. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये था कि आखिर अक्षत ने अपने पिता की हत्या क्यों की?