क्या पुरुष क्या महिलाएं... जैसे ही पता चला खत्म हो गया नोएडा का फ्लॉवर शो सभी लूटने लगे बेशकीमती गमले, देखें वीडियो
Noida Viral Video: नोएडा के शिवालिक पार्क में आयोजित चार दिवसीय फ्लावर शो के समापन पर अजीबो-गरीब स्थिति देखने को मिली. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीड़ बेशकीमती फूल और गमले लूटती नजर आ रही है.
ADVERTISEMENT

screengrab from viral video
Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 33 में स्थित शिवालिक पार्क में पिछले चार दिनों से चल रहे फ्लावर शो के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भीड़ फ्लावर शो में लगे फूल और गमले लूटते हुए नजर आ रही है. रविवार को जैसे ही फ्लावर शो के समापन की घोषणा हुई वैसे ही वहां मौजूद भीड़ के बीच फूल और गमले अपने घर ले जाने की होड़ मच गई. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो गए जिसके बाद नोएडा अथॉरिटी को व्यवस्था संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.