UPTak Baithak Logo

AIIMS गोरखपुर में नागालैंड की डॉक्टर को देख युवक ने उतारी शर्ट, दी गईं गालियां... 22 फरवरी रात 8 बजे बहुत कुछ हुआ

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर एम्स की नागालैंड निवासी महिला डॉक्टर के साथ ओरियन मॉल से लौटते समय छेड़खानी और नस्लीय उत्पीड़न की शर्मनाक वारदात सामने आई है. मनबढ़ों ने डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया, शर्ट उतारकर डराया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime News
Gorakhpur Crime News
social share
Google CTA

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में AIIMS की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया है. आरोप है कि शहर के ओरियन मॉल से लौटते समय 3 लोगों ने नागालैंड की महिला डॉक्टर का पीछा किया गया. आरोप है कि इस दौरान करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट किए गए. साथ ही एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी. इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया. साथ ही लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या लोगों के मन से कानून का खौफ खत्म हो चुका है.