लेटेस्ट न्यूज़

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान, 10वीं पास युवा बिना मौका गवाए करें आवेदन

Railway ALP Recruitment 2026: रेल मंत्रालय ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। 10वीं + ITI/डिप्लोमा/इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Railway ALP Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. रेल मंत्रालय ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर नई भर्ती को मंजूरी दे दी है. इसके तहत रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा. आवेदन लिंक एक्टिव होते ही योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय डेट के अंदर अपना फॉर्म भर सकेंगे. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है.