सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका! 78000 रुपये तक मिलेगी बेसिक सैलरी, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई
Supreme Court of India Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने साल 2026 के लिए 22 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट डायरेक्टर (Ex-Cadre), सीनियर कोर्ट असिस्टेंट और असिस्टेंट लाइब्रेरियन पदों के लिए आवेदन 23 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे.
ADVERTISEMENT

Supreme Court of India Recruitment 2026: देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट ने साल 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट डायरेक्टर (Ex-Cadre), सीनियर कोर्ट असिस्टेंट और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद भरे जाएंगे. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.