UP Rojgar Mela 2026: यूपी में 98000+ नौकरियों के लिए 20+ शहरों में लगेगा रोजगार का महाकुंभ, जानें कब और कहां मिलेगा अवसर
UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश सरकार 28 फरवरी 2026 तक राज्य के 20 से अधिक जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है. इन मेलों में करीब 98 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक और स्नातकोत्तर उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार की ओर से 28 फरवरी 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़े स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इन मेलों के माध्यम से हजारों युवाओं को निजी कंपनियों और विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं. बता दें कि अलग-अलग जिलों में 20 से अधिक रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं, जिनमें कुल मिलाकर 98000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है.