रेलवे में 10वीं पास के लिए 5349 पदों पर निकली वैकेंसी...बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, ऐसे करें अप्लाई
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिमी रेलवे में 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी 2026 से 23 मार्च 2026 तक किए जा सकेंगे.
ADVERTISEMENT

1/9
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिमी रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के होगी और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

2/9
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान विज्ञापन संख्या RRC/WR/04/2025 के तहत आयोजित किया जा रहा है.

3/9
उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त मार्क्स के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा. किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी.

4/9
चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करनी होगी. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

5/9
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, प्लंबर आदि) में NCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है.

6/9
बता दें कि जो अभ्यर्थी 10वीं या आईटीआई के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं. इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए अयोग्य हैं.

7/9
आवेदक की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

8/9
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है.

9/9
आवेदन के लिए www.rrc-wr.com वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें आधार नंबर और वैध ईमेल आईडी अनिवार्य है. फॉर्म भरते समय 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद प्रक्रिया पूरी होगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में रोजगार के लिए लाभदायक साबित होगा.











