लेटेस्ट न्यूज़

25 साल की बहु मुश्करा से जबरदस्ती करने लगा ससुर अब्बास फिर हुआ खौफनाक अंजाम

शामली के ईस्सोपुर खुरगान गांव में 25 वर्षीय मुशकरा की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ससुर अब्बास ने वारदात को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंका देने वाला सच सामने आया.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

शामली के ईस्सोपुर खुरगान गांव में 25 साल की मुशकरा मृत अवस्था में मिली जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई. शुरुआत में परिजनों और आसपास के लोगों को लगा कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन हालात सामान्य नहीं थे, इसलिए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. 
 

2

2/8

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध लगीं. साक्ष्यों और परिस्थितियों ने संकेत दिया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या हो सकती है.
 

3

3/8

जांच के दौरान शक घर के भीतर ही केंद्रित हो गया. सबूतों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुशकरा के 58 वर्षीय ससुर अब्बास को गिरफ्तार कर लिया . इसके बाद जो कहानी सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया. 
 

4

4/8

अब्बास की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी बहू मुशकरा और उसके बच्चे के साथ रहता था. मुशकरा का पति पंजाब में मजदूरी करता था. इसी का फायदा उठाकर अब्बास के मन में बहू के प्रति गलत मंसूबे पनपने लगे. उसने मुशकरा को बहला-फुसलाकर उसके पुराने प्रेमी जावेद को बुलवाया. उसका मकसद दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर मुशकरा को ब्लैकमेल करना और अपनी गलत मांगें मनवाना था.
 

5

5/8

15-16 तारीख की रात अब्बास लोहे का तार लेकर मुशकरा के कमरे तक पहुंचा और लॉक खोलकर अंदर दाखिल हो गया. उस समय मुशकरा गहरी नींद में थी. इसी दौरान अब्बास ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की.
 

6

6/8

नींद खुलने पर मुशकरा ने ससुर को अपने कमरे में देख जोरदार विरोध किया और उसे लात मार दी. इससे गुस्साए अब्बास ने आव देखा न ताव और उसका गला दबा दिया. वह तब तक गला दबाता रहा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं.
 

7

7/8

वारदात के बाद अब्बास ने उसी तार की मदद से दरवाजे को अंदर से बंद दिखाया ताकि मामला आत्महत्या लगे. अगले दिन वह खुद रोते हुए थाने पहुंचा और दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की झूठी कहानी सुनाई.  उसने मायके पक्ष को भी बिना पोस्टमॉर्टम शव दफनाने के लिए तैयार करने की कोशिश की लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. 
 

8

8/8

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे पूरी साजिश बेनकाब हो गई. एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, अब्बास ने वारदात की रात ही पंजाब में मौजूद अपने बेटे को फोन कर हत्या की जानकारी दी थी लेकिन उसका बेटा सच्चाई जानकर भी चुप रहा. कड़ी पूछताछ में अब्बास ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. 
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp