लेटेस्ट न्यूज़

क्रैश के बाद फिर बढ़ा सोना-चांदी का दाम! 2 दिन में आया जोरदार उछाल, फिर भी है हाई से लाखों रुपये सस्ता

क्रैश के बाद सोना और चांदी की कीमतों में फिर तेजी लौट आई है. MCX पर चांदी 2.44 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोना भी 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

हालिया क्रैश के बाद सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर मजबूती देखने को मिल रही है. लगातार दो कारोबारी सत्रों से दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की जा रही है.
 

2

2/8

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी खुलते ही तेजी के साथ 2.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है. 
 

3

3/8

5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी गुरुवार के 2,41,393 रुपये प्रति किलो के बंद भाव के मुकाबले शुक्रवार को 2,44,802 रुपये पर खुली. यानी एक झटके में 3,409 रुपये की तेजी आई है. पिछले दो दिनों में चांदी कुल 16,019 रुपये महंगी हो चुकी है. बता दें कि 17 फरवरी को इसका वायदा भाव 2,28,783 रुपये पर बंद हुआ था.
 

4

4/8

हालिया तेजी के बावजूद चांदी अपने ऐतिहासिक उच्च स्तर से अब भी काफी नीचे है. 29 जनवरी को चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचकर 4,20,048 रुपये के लाइफटाइम हाई पर गई थी. मौजूदा भाव के हिसाब से यह अब भी करीब 1,75,246 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.
 

5

5/8

चांदी की तरह सोना भी रफ्तार पकड़ता नजर आया है. शुक्रवार को MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 1,55,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 1,54,819 रुपये पर बंद हुआ था. इसका मतलब है कि 567 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है. 
 

6

6/8

बीते दो कारोबारी दिनों में 24 कैरेट सोने का वायदा भाव कुल 3,968 रुपये बढ़ा है. 17 फरवरी को यह 1,51,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
 

7

7/8

सोना भी अपने लाइफटाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहा है. 29 जनवरी को MCX पर सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. मौजूदा कीमत इसके मुकाबले 37,710 रुपये कम है.
 

8

8/8

विशेषज्ञों का मानना है कि सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश करने से पहले बाजार के जानकारों से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp