शनि की राशि में होने वाला है मंगल का गोचर, इन 3 राशियों के लोगों को होगा पैसों का नुकसान
23 फरवरी 2026 को मंगल देव मकर से निकलकर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही बुध, शुक्र, सूर्य और राहु की युति बनी हुई है. इस ग्रह गोचर का असर विशेष रूप से सिंह और मीन समेत तीन राशियों पर आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और रिश्तों में तनाव के रूप में दिखाई दे सकता है.
ADVERTISEMENT

1/7
ज्योतिष शास्त्र में 'अंगार' माने जाने वाले मंगल देव 23 फरवरी 2026 को मकर राशि छोड़ शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. कुंभ में पहले से ही बुध, शुक्र, सूर्य और राहु मौजूद हैं, जिससे 'चतुर्ग्रही योग' बना हुआ है. मंगल के आने से यह युति कुछ राशियों के लिए 'पैसों की तंगी' और मानसिक तनाव का कारण बन सकती है.

2/7
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर चुनौतियों से भरा रहेगा. आपकी एक छोटी सी लापरवाही पुरानी मेहनत को बर्बाद कर सकती है. व्यापार करने वालों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. कोई बड़ा अवसर हाथ से फिसलने की आशंका है. संयम बरतें और कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें.

3/7
आर्थिक तंगी के साथ-साथ आपके निजी रिश्तों पर भी मंगल का प्रभाव दिखेगा. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद गहरे हो सकते हैं. घर में क्लेश की स्थिति मानसिक शांति भंग कर सकती है. इस समय समझदारी और धैर्य ही आपकी स्थिति को बिगड़ने से बचा सकते हैं.

4/7
मंगल आपकी ही राशि (लग्न भाव) में गोचर कर रहे हैं. इससे आपके स्वभाव में जिद और गुस्सा बढ़ सकता है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी आर्थिक निर्णय आपकी तिजोरी खाली कर सकता है. कीमती सामान, विशेषकर सोने-चांदी के आभूषणों को संभाल कर रखें, क्योंकि इनके खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है.

5/7
इस गोचर के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. दुर्घटना के योग बन रहे हैं. दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप करना आपको कानूनी पचड़ों में डाल सकता है. तरक्की के लालच में कोई भी जोखिम भरा निवेश (Short-cut) न करें, वरना पैसा फंस सकता है.

6/7
मीन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मोर्चे पर 'अलर्ट' रहने का है. अचानक बढ़ते खर्चों के कारण बैंक बैलेंस घट सकता है. अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो फैसला आपके खिलाफ जाने की संभावना है. गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, जो कार्यस्थल पर आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं.

7/7
अगर आप इन 3 राशियों में से हैं, तो ये उपाय जरूर करें. मंगलवार: हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें. शनिवार: शनि मंदिर में सरसों के तेल और काले तिल का दीपक जलाएं. इन उपायों से मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव कम होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.











