चाइल्ड पोर्न बनाकर बेचे थे डार्क वेव को... दोषी जेई रामभवन और उसकी पत्नी को मौत की सजा, पीड़ित बच्चों को मिलेंगे इतने रुपये
UP News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में बांदा कोर्ट का बड़ा फैसला. सिंचाई विभाग के जेई रामभवन और उसकी पत्नी को फांसी की सजा. 34 बच्चों के शोषण और वीडियो विदेशों में बेचने के दोष में मिली सजा.
ADVERTISEMENT

UP News
बांदा जिले की एक अदालत ने बहुचर्चित चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन और उसकी पत्नी को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने इन दोनों को बच्चों के यौन शोषण और उनकी अश्लील वीडियो बनाकर विदेशों में बेचने का दोषी पाया है. अदालत ने अपने 160 पेज के फैसले में आदेश दिया है कि दोनों को तब तक फांसी पर लटकाया जाए जब तक उनकी मौत न हो जाए. साथ ही कोर्ट ने सरकार को प्रत्येक पीड़ित परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है.