लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह के नाम पर हो गया बड़ा खेल, म्यूजिक इवेंट के नाम पर निहाल ने खाली कर दिया दिव्यांश का पूरा अकाउंट

Pawan Singh Event Booking Scam: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का शो कराने के नाम पर इवेंट ऑर्गेनाइजर दिव्यांश सिंह से ₹14 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. आजमगढ़ के अतरौलिया थाने में निहाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. ठगों ने 'पावर स्टार' से सीधी सेटिंग का झांसा देकर लाखों रुपये अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh
Pawan Singh
social share
google news

Pawan Singh Event Booking Scam: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जिन्हें प्रशंसक प्यार से पावर स्टार कहते हैं उनके नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. अमेठी के रहने वाले और लखनऊ में कारोबार करने वाले दिव्यांश सिंह उर्फ कबीर ने पवन सिंह का एक बड़ा म्यूजिक इवेंट कराने की योजना बनाई थी. लेकिन उनके साथ सेटिंग के नाम पर लाखों का खेल हो गया.