मेरी जिंदगी का सबसे सुन्दर तोहफा...पत्नी चंदा देवी के प्यार में खेसारी लाल यादव ने कह दी दिल वाली बात
Khesari lal Yadav Romantic Post: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जिंदगी का सबसे सुंदर तोहफा बताया है. 17 फरवरी को चंदा देवी के जन्मदिन के मौके पर खेसारी ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा कैप्शन लिखकर फैंस का दिल जीत लिया.
ADVERTISEMENT

Khesari lal yadav
Khesari lal Yadav Romantic Post: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग और दमदार सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा वह कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी विवादों को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. इन सबके बावजूद फैमिली मैन खेसारी लाल यादव कभी अपनी पत्नी चंदा को नहीं भूलते. वह अक्सर पत्नी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने चंदा देवी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्यार भरा कैप्शन लिखा है जिसपर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.