लेटेस्ट न्यूज़

ज्योति सिंह की सपोर्ट में आईं पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा ने कहा '100 करोड़ की एलिमनी भी कम'

Akshara Singh Support Jyoti: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का विवाद गहराता जा रहा है. ज्योति सिंह द्वारा ₹1 करोड़ की एलिमनी मांगने की चर्चा के बीच अब एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी ज्योति के समर्थन में उतर आई हैं.

ADVERTISEMENT

Pawan singh and akshara singh
Pawan singh and akshara singh
social share
google news

Akshara Singh Support Jyoti: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों के घेरे में हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है. हाल ही में इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस विवाद पर खुलकर बात की. साथ ही ज्योति सिंह की एलिमनी की मांग को भी सही बताया.