UP Weather: कल कैसा रहेगा यूपी में मौसम का मिजाज? बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 19 सितंबर को कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग ने किसी जिले में गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया है. 20-21 सितंबर से पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसूनी फुहारों और मौसम के बदलते मिजाज के बीच 19 सितंबर का दिन मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दिनों की तेज तूफानी हवाओं और भारी बारिश की तुलना में 19 सितंबर को मौसम में थोड़ी स्थिरता देखने को मिलेगी और किसी भीषण आपदा या तबाही की बड़ी चेतावनी नहीं जारी की गई है.

