प्रयागराज में कानून-व्यवस्था और सड़कों का बदला मंजर, युवाओं ने जताई यह बड़ी उम्मीद
ADVERTISEMENT
प्रयागराज में अपराध पर नकेल और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से माहौल बदला है. रात में भी महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं. प्रतियोगी छात्रों ने रोजगार और शिक्षक भर्ती में सुधार की उम्मीद जताई है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर आम जनता और प्रतियोगी छात्रों के बीच एक सकारात्मक धारणा बनी है. ऐसी चर्चा है कि कभी हिंसा और आपराधिक घटनाओं के लिए चर्चित रहने वाले इस शहर में अब सुरक्षा का माहौल काफी बेहतर हुआ है. प्रदेश के युवाओं का मानना है कि योगी सरकार द्वारा अपराध और माफियाओं के खिलाफ उठाए गए कड़े कदमों के कारण क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल स्थापित हुआ है.

