UPTak Baithak Logo

3 दिन पहले खोली थी चाय की दुकान... निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत से सनसनी

निठारी कांड के आरोपी और हाल ही में जेल से रिहा हुए सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार के भूपतवाला में अपनी जान दे दी. पुलिस को मौके से आईडी मिली है. वह 3 दिन से चाय की दुकान चला रहा था.

ADVERTISEMENT

File: Surendra Koli
File: Surendra Koli
social share
Google CTA

साल 2005-06 के बहुचर्चित और खौफनाक निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे और हाल ही में अदालतों से बरी होकर जेल से बाहर आए सुरेंद्र कोली ने अपनी जान दे दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित कोतवाली के भूपतवाला क्षेत्र में एक खोखे से पुलिस को उसकी लाश मिली. पुलिस की जांच पड़ताल और मौके से मिली आईडी व फोटो के मिलान से इस बात की पुष्टि हुई है कि मृतक व्यक्ति निठारी कांड वाला ही सुरेंद्र कोली है.