BJYM अध्यक्ष से सोशल मीडिया चीफ तक... जानिए कौन हैं सुभाष यदुवंश जिन्हें बीजेपी ने यूपी में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी?
2027 चुनाव की तैयारियों के तहत बीजेपी ने यूपी की नई सोशल मीडिया टीम का ऐलान किया है. MLC सुभाष यदुवंश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है, साथ ही 6 सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Subhash Yaduvansh
उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को और तेज कर दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश के लिए अपनी नई सोशल मीडिया टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है. पार्टी ने पूर्व प्रदेश महामंत्री और वर्तमान विधान परिषद सदस्य (MLC) सुभाष यदुवंश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी है. इसके साथ ही टीम में 6 सह संयोजकों और 3 सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया गया है.

