UPTak Baithak Logo

गाजियाबाद में शादी के कुछ दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन ने पति के सामने खोल दिया अपना पुराना राज

गाजियाबाद में शादी के कुछ दिन बाद पत्नी ने पति को अपनाने से इनकार कर दिया. प्रेमी से प्यार का दावा, गैस सिलेंडर खोलकर हंगामा और 2 लाख रुपये व जमीन के कागजात मांगने के आरोपों के बाद मामला पुलिस आयुक्त तक पहुंच गया है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
Google CTA

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. वैशाली सेक्टर-2 के रहने वाले अभिनव खंडेलवाल की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए थे कि नई-नवेली दुल्हन ने पति को अपनाने से साफ इनकार कर दिया. दुल्हन का कहना है कि वह किसी और से प्यार करती है. बात यहीं खत्म नहीं हुई. आरोप है कि दुल्हन ने घर में रसोई की गैस खोलकर जान से मारने का ड्रामा किया और अब उसके मायके वाले रंगदारी के अंदाज में 2 लाख रुपये और जमीन के कागजात लड़की के नाम करने की मांग कर रहे हैं. मामला अब पुलिस आयुक्त के चौखट तक पहुंच गया है.