UPTak Baithak Logo

2027 से पहले यूपी में नए सियासी समीकरण, संजय निषाद की गतिविधियों से बीजेपी खेमे में हलचल?

ADVERTISEMENT

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की सपा नेता माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात और आशीष पटेल के 'दर्द की दवा' वाले बयान के बाद यूपी की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. गोंडा के चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड से लेकर लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) में दिए गए धरने तक, संजय निषाद अपनी ही सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते नजर आ रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से उनकी मुलाकात ने सूबे के सियासी पारे को और चढ़ा दिया है.