UPTak Baithak Logo

दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने किया लखनऊ का दौरा, ये सब जानकारी सामने आई

दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के लखनऊ आगमन पर सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की. उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सिख समाज के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराया।

ADVERTISEMENT

Taranjeet Singh Sandhu
तरनजीत सिंह आदर्श
social share
Google CTA

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के लखनऊ आगमन पर उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में कमेटी के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की. भेंट के दौरान परविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिख समाज के हित में किए जा रहे कार्यों एवं लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी उपराज्यपाल को दी.