UPTak Baithak Logo

देवरिया में भाजपा विधायकों की क्या है जमीनी हकीकत, पत्रकारों ने समझा दिया पूरा समीकरण

देवरिया में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. जिले की सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. लेकिन एंटी-इंकंबेंसी, टिकट बदलाव, पीडीए समीकरण और युवा-महिला वोटरों के रुझान से चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की चर्चा है.

ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai Deoria
Mood Kya Hai Deoria
social share
Google CTA

Mood Kya Hai Deoria: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सियासी गढ़ देवरिया जिले की सातों विधानसभा सीटों पर चुनावी हलचल तेज हो गई है. वर्तमान में देवरिया की सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. लेकिन आगामी चुनाव को लेकर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों और सियासी विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बीजेपी एंटी-इंकंबेंसी से निपटने के लिए 'गुजरात मॉडल' अपनाते हुए अपने आधे से ज्यादा विधायकों के टिकट काट सकती है. समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्ड, स्थानीय नाराजगी और युवाओं व महिला वोटरों के रुझान के बीच देवरिया की सातों सीटों का चुनावी गणित बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है.