लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर पार्क का आज शिलान्यास, PM मोदी जुड़ेंगे वर्चुअली तो सीएम योगी रहेंगे मौजूद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 28 में इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (HCL-Foxconn) के सेमीकंडक्टर पार्क का आज होगा शिलान्यास. मौके पर सीएम योगी की मौजूदगी को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू.

ADVERTISEMENT

Photo: PM Modi and CM Yogi
Photo: PM Modi and CM Yogi
social share
google news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 28 में आज यानी शनिवार को इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर पार्क का शिलान्यास समारोह होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए) जुड़ेंगे जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत अन्य लोग भी आयोजन स्थल पर उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री के शाम करीब 4 बजे कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है. यह प्रोजेक्ट HCL ग्रुप और फॉक्सकॉन के जॉइंट वेंचर इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि 48 एकड़ में फैले 3706 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की शुरुआत होगी.