लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में 20 घंटे अंदर मनोज अहिरवार और पत्नी वंदना की मौत, 12 साल के बेटे ने बताया क्या हुआ था दोनों के बीच

UP News: झांसी में रिश्तों का दर्दनाक अंत. शक और विवाद के कारण 20 घंटे के भीतर पति-पत्नी दोनों ने की आत्महत्या. पत्नी की मौत के बाद अस्पताल से लापता हुए पति का शव भी पेड़ से लटका मिला. अनाथ हुए तीन मासूम बच्चे.

ADVERTISEMENT

मनोज अहिरवार और वंदना
मनोज अहिरवार और वंदना
social share
google news

झांसी के पुनावली कला गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद इतना भयावह मोड़ ले बैठा कि महज 20 घंटे के भीतर दोनों की जान चली गई. पहले पत्नी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की. मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया. आरोपों और मानसिक आघात के बीच पति भी लापता हो गया और देर रात उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पति-पत्नी की मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है.