अमेठी में 26 किलोमीटर दूर से गैस सिलेंडर लाने को मजबूर लोग, कारोबार पर पड़ रहा असर, व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
Amethi News: अमेठी में गैस एजेंसी बंद होने से आमजन और व्यापारी परेशान हैं, उन्हें 26 किमी दूर सिलेंडर लेने जाना पड़ रहा है. व्यापार मंडल ने स्मार्ट मीटर की खामियों संग ज्ञापन सौंपा. प्रशासन ने एक सप्ताह में समस्या समाधान का आश्वासन दिया है
ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi Gas Cylinder Crisis: अमेठी ज़िले में घरेलू और कमर्शियल गैस की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. नगर स्थित गैस एजेंसी बंद होने के कारण आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह है कि लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए रामगंज बाजार और संग्रामपुर तक जाना पड़ रहा है जो अमेठी नगर से करीब 26 किलोमीटर दूर हैं. इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी हो रही है.