लेटेस्ट न्यूज़

हाथरस में पुलिस कस्टडी में मौत: वॉशरूम में आरोपी चंद्रपाल ने गंवाई जान? कोतवाली प्रभारी समेत दो सस्पेंड

ADVERTISEMENT

हाथरस में नाबालिग के अपहरण के आरोपी चंद्रपाल की पुलिस कस्टडी में मौत. लापरवाही के आरोप में कोतवाली प्रभारी सस्पेंड. जानें क्या है पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से पुलिस कस्टडी में मौत का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. एक नाबालिग के अपहरण के मामले में पकड़े गए आरोपी ने थाने के वॉशरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी. इस घटना ने एक बार फिर यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली और कस्टडी में सुरक्षा के दावों पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.