बेहट में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान के प्रयास जारी, पुलिस ने की लोगों से अपील
Saharanpur News: सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर से 65 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT

saharanpur news
Saharanpur canal news: सहारनपुर जनपद के थाना बेहट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्वी यमुना नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. जानकारी के मुताबिक़ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बहने वाली नहर में स्थानीय लोगों ने एक शव को तैरता देखा जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.