लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में महिलाओं को 10 लाख रुपये तक के इंट्रेस्ट फ्री लोन की फुल स्कीम जानिए, तुरंत उठाइए फायदा

UP Women Interest Free Loan: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण (Interest-Free Loan) की घोषणा की है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में घोषणा की है कि प्रदेश की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार अब 10 लाख रुपये तक का इंट्रे्स्ट फ्री लोन देगी. 
 

2

2/7

इस योजना का फायदा ऐसी सभी महिलाओं और लड़कियों को मिलेगा जो खुद का स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करना चाहती हैं. ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि ये पूरा स्कीम क्या है और कैसे इसका फायदा उठाया जा सकता है. 
 

3

3/7

इस योजना को महिलाओं की आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. इस लोन की अधिकतम राशि 10 लाख रुपये तक की है. लोन पर लाभार्थी को कोई ब्याज नहीं देना होगा और ब्याज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.
 

4

4/7

योजना के तहत स्टार्टअप, बुनाई, सिलाई, फूड प्रोसेसिंग और हस्तशिल्प जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों और व्यक्तिगत महिला उद्यमियों को सीधे लाभ पहुंचाना है.
 

5

5/7

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ बुनियादी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा. आवेदिका का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
 

6

6/7

आमतौर पर बैंक से लोन लेने पर 8% से 12% तक का ब्याज देना पड़ता है जिससे नए बिजनेस पर बोझ बढ़ जाता है. ब्याज मुक्त होने के कारण महिलाओं को केवल मूल राशि ही लौटानी होगी जिससे उनकी बचत बढ़ेगी और वे अपने व्यापार को तेजी से बढ़ा सकेंगी.
 

7

7/7

हालांकि इस लोन के लिए कहां और कैसे आवेदन करना है इसकी जानकारी भी जल्द सामने आएगी. इसके लिए आप यूपी Tak वेबसाइट के साथ बने रहें. 
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp