लेटेस्ट न्यूज़

21 फरवरी को बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मेष राशि में चंद्रमा के गोचर मिलेगा सक्सेस और प्रमोशन

21 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. शाम 7:07 बजे होने वाला यह गोचर धन योग, बुधादित्य और रुचक राजयोग जैसे शुभ संयोग बना रहा है. इस बदलाव से कुछ राशि के जातकों को करियर में तरक्की, अचानक धन लाभ और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार 21 फरवरी को चंद्रमा अपना स्थान बदलने जा रहे हैं. शाम 7 बजकर 7 मिनट पर चंद्रमा मीन राशि की अपनी यात्रा समाप्त कर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे. यह बदलाव कई शुभ योगों के साथ हो रहा है जो करियर और आर्थिक मोर्चे पर बड़े अवसर लाएगा.
 

2

2/8

इस गोचर के दौरान चंद्रमा रेवती नक्षत्र से निकलकर अश्विनी नक्षत्र में कदम रखेंगे. मेष राशि में पहुंचते ही चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि पड़ेगी जिससे 'धन योग' का निर्माण होगा. इसके साथ ही बाजार में बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और रुचक राजयोग जैसे दुर्लभ संयोगों का प्रभाव भी बना रहेगा.
 

3

3/8

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का अपनी ही राशि में आना वरदान साबित होगा. शाम के बाद आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. व्यापार में अचानक धन लाभ के संकेत हैं और आय के नए स्रोत खुलेंगे. बस ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और अपने गुस्से पर काबू रखें.
 

4

4/8

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. ऑफिस में आपकी नई योजनाओं को सराहना मिलेगी और पदोन्नति के योग बनेंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. सामाजिक दायरे में आपकी सक्रियता बढ़ेगी.
 

5

5/8

कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं. दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त और खर्चीली रह सकती है. लेकिन शाम होते-होते स्थितियां आपके नियंत्रण में होंगी. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपकी छवि को मजबूत करेगा. निवेश से जुड़े फैसलों में आपको सफलता मिलेगी.
 

6

6/8

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला है. यदि आप विदेश जाने या उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार के सहयोग से आपकी कोई पुरानी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है. आर्थिक पक्ष पहले से काफी मजबूत रहेगा.
 

7

7/8

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ के कई मौके लाएगा. आपकी समझदारी और पिछले अनुभवों के आधार पर किए गए निवेश सफल रहेंगे.ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और समाज में कद बढ़ेगा. व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.
 

8

8/8

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा मन के कारक हैं. मेष राशि में उनका यह प्रवेश न केवल मानसिक शांति देगा बल्कि शुभ योगों के कारण वित्तीय स्थिरता भी प्रदान करेगा. इन पांच राशियों के लिए शनिवार का दिन निवेश और नई शुरुआत के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp