सरकारी नौकरी की कर रहे तलाश? IMU में नॉन टीचिंग पदों पर निकली जॉब्स, जानें सब कुछ
IMU Recruitment 2025: भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (IMU) ने डिपुटेशन आधार पर 23 नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नियुक्ति चेन्नई मुख्यालय या क्षेत्रीय कैंपस में हो सकती है.
ADVERTISEMENT

Job Vacancy in IMU
IMU Recruitment 2025: सरकारी सेक्टर में एक स्थिर और प्रतिष्ठित करियर की तलाश कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (Indian Maritime University - IMU) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्तियां डिपुटेशन आधार पर की जाएंगी और कुल 23 पदों को भरा जाएगा. IMU भारत सरकार के पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.