पिता की हत्या के बाद लखनऊ के अक्षत सिंह ने खरीदी थीं ये 4 चीजें... फिर पेट और पीठ पर किए थे 8-8 इंच गहरे वार
Lucknow Crime News: लखनऊ के अक्षत ने पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या के लिए ऑनलाइन चाकू मंगवाए और आरी से शव के चार टुकड़े किए. दुर्गंध छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया और मांस के लोथड़े बोरी में भरकर जलाए. मुनीम के अचानक पहुंचने से खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News: लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में रहने वाले वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मानवेंद्र सिंह की हत्या कर उनके शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरने वाले हत्यारे बेटे अक्षत को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पिता की हत्या की योजना से लेकर शव को ठिकाने लगाने तक अक्षत ने एक पेशेवर अपराधी की तरह हर कदम पर खौफनाक साजिश रची. इस खबर में अक्षत में हम आपको बताएंगे जो अक्षत ने पिता को मारने से पहले की थी.
अक्षत की प्लानिंग सुनकर पुलिस भी चौंकी
पुलिस पूछताछ में अक्षत ने जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला है. हत्या को अंजाम देने के लिए उसने एक दिन पहले डिलीवरी ऐप 'ब्लिंकिट' से दो धारदार चाकू मंगवाए थे. आरी और शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ड्रम वह खुद बाजार से खरीदकर लाया था. यानी यह कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं ठंडे दिमाग से की गई कोल्ड ब्लडेड मर्डर की साजिश थी.
बाथरूम में पिता के शव की चीर-फाड़
20 फरवरी की शाम को अक्षत ने अपने पिता की उनकी ही लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह शव को घसीटकर बाथरूम में ले गया. वहां उसने आरी और चाकुओं की मदद से अपने पिता के हाथ और पैर काटकर अलग कर दिए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि दरिंदगी यहीं नहीं रुकी. अक्षत ने पिता के पेट और पीठ पर भी 8-8 इंच गहरे वार किए ताकि धड़ को भी अलग किया जा सके. लेकिन रीढ़ की हड्डी सख्त होने के कारण वह इसे पूरा नहीं कर पाया. शव के टुकड़ों से उठने वाली बदबू को छिपाने के लिए अक्षत घर में लगातार रूम फ्रेशनर का छिड़काव करता रहा. हत्या के बाद खून से सने कंबल, चादर, तकिया और मांस के लोथड़ों को उसने एक बोरी में भरा और नहर किनारे ले जाकर जला दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अधजले कपड़े और राख बरामद कर ली है.
यह भी पढ़ें...
मुनीम के आने से बिगड़ा खेल
अक्षत सोमवार को पिता के धड़ को ड्रम में भरकर कार से ठिकाने लगाने की फिराक में था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. ठीक उसी वक्त शराब के ठेके का मुनीम घर पहुंच गया. पकड़े जाने के डर से अक्षत घबरा गया और धड़ को ठिकाने नहीं लगा सका. इसके बाद पुलिस ने जब घर में एंट्री ली तो वहां का मंजर देखकर अनुभवी अफसरों के भी पसीने छूट गए. पुलिस ने अक्षत की मौजूदगी में घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किया. उसने बताया कि कैसे उसने गोली मारने के बाद राइफल को बेड के नीचे छिपा दिया था. घर के भीतर पैथोलॉजी के कुछ केमिकल भी मिले हैं जिन्हें मुमकिन है कि वह शव को गलाने या गंध मिटाने के लिए इस्तेमाल करने वाला था.
ये भी पढ़ें: चचेरे भाई से रेप के बाद किशोरी हुई प्रेग्नेंट तो लड़के के घर वालों ने 20 रुपये में की समझौते की कोशिश, वो बनी अब मां










