लेटेस्ट न्यूज़

वो रो रही थी, चीख रही थी पर बचा न सकी... ग्रेटर नोएडा में नितिन नागर को उसकी पत्नी के सामने बदमाशों ने भून दिया था

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर की सरेआम गोली मारकर हत्या. पत्नी के सामने बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बचाने आई पत्नी पर भी तानी बंदूक. पुरानी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

UP News: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े नितिन नागर नाम के युवक की मंगलवार को हत्या कर दी. घटना उस समय हुई जब नितिन घर से बाहर निकला ही था. वायरल फुटेज के मुताबिक, गली में बच्चे खेल रहे थे तभी नितिन की एंट्री होती है. पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाश नितिन के पीछे दौड़ पड़ते हैं. नितिन बचने की कोशिश करता है, लेकिन बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं. भागते-भागते नितिन जैसे ही नीचे गिरता है, बदमाश उस पर एक के बाद एक गोलियां बरसाते हैं.