लेटेस्ट न्यूज़

चचेरे भाई से रेप के बाद किशोरी हुई प्रेग्नेंट तो लड़के के घर वालों ने 20 रुपये में की समझौते की कोशिश, वो बनी अब मां

UP Crime News:13 और 14 साल की दो नाबालिग लड़कियां मां बनीं. एक बच्ची के साथ चचेरे भाई ने किया रेप तो घरवालों ने अस्मत की कीमत ₹20 लगाई. दूसरी मासूम को गांव के युवक ने बनाया शिकार.समाज के तानों के बीच ये नन्हीं माएं अब पाल रही हैं अपना बच्चा. दरिंदगी की इस खौफनाक खबर को डिटेल में पढ़ें.

ADVERTISEMENT

UP Crime News
UP Crime News
social share
Google CTA

UP Crime News: बस्ती और गोंडा यूपी के दो अलग अलग जिलें हैं. लेकिन यहां से जो खबर खबरें सामने आई हैं वो काफी एक दूसरे से मिलती जुलती हैं. लेकिन ये खबरें खौफनाक हैं जिन्हें सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए. बस्ती और गोंडा जिले की रहने वाली दो रेप पीड़िताओं ने बच्चों के जन्म दिया है. लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि एक बच्ची के साथ उसके अपने चचेरे भाई ने रेप किया. वहीं दूसरी बच्ची के साथ गांव के युवक ने रेप किया. वहीं जब बच्ची के परिवार वाले शिकायत लेकर आरोपी के परिवार के पास पहुंचे तो उन्होंने एक बेटी की इज्जत की कीमत 20 रुपये लगाई दी. सोमवार को इन दोनों नाबालिग बेटियों की डिलीवरी कैली अस्पताल में आज हुई.