लेटेस्ट न्यूज़

पिता के आरी से टुकड़े कर घर में छिड़का रूम फ्रेशनर, बहन को बनाया होस्टाइल... रामलीला में 'रावण' बनता था किलर अक्षत सिंह

Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना इलाके में बेटे अक्षत ने की पिता की निर्मम हत्या की है. बदबू छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर का किया इस्तेमाल, ड्रम में मिले शव के टुकड़े. पुलिस जांच जारी.

ADVERTISEMENT

Photo: Manvendra Singh and Akshat Singh
Photo: Manvendra Singh and Akshat Singh
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना की वारदात ने उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सनसनी फैला दी है. यहां सेक्टर-एल के एक मकान में एक बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर सबको सन्न कर दिया है. हत्या इतनी बेरहमी की गई कि पूरा इलाका दहशत में आ गया है. पुलिस के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह अपने बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा और बेटी के साथ रहते थे. उनकी पत्नी का पहले निधन हो चुका था. 20 फरवरी से मानवेंद्र के लापता होने की जानकारी सामने आई थी. बेटे अक्षत ने 23 फरवरी को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.