UP Weather Update: यूपी में अगले 24 से 48 घंटों में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव... मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
UP Weather Update: प्रदेश में बढ़ने लगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया ग्रीन अलर्ट. अगले 24 घंटों में 2 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, जानें बारिश को लेकर क्या है पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख अब पूरी तरह बदल चुका है. फरवरी का चौथा सप्ताह खत्म होते-होते प्रदेशवासियों को दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है. हाल ही में कुछ जिलों में हुई छिटपुट बूंदाबांदी के बाद अब आसमान साफ है और चटक धूप निकलने लगी है.
अगले 24 घंटे ग्रीन अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अगले 24 घंटों का ग्रीन अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की गंभीर मौसमी चेतावनी (जैसे भारी बारिश या तूफान) नहीं है. हालांकि, विभाग ने संकेत दिया है कि स्थानीय स्तर पर हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अगले 24 से 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
दिन और रात की स्थिति
दिन के समय तेज धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान स्थिर बना रहेगा, लेकिन रातों में होने वाली ठंड अब कम महसूस होगी.
यह भी पढ़ें...
बारिश की अब कोई संभावना नहीं
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. हाल के दिनों में हुई बूंदाबांदी ने हवा में थोड़ी नमी जरूर पैदा की थी. लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है, जिससे शुष्क मौसम और तेज धूप का दौर शुरू होगा.










