बागी विधायकों की सपा में वापसी की क्या है सच्चाई? अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह ने दिया करारा जवाब
UP Politics Latest News: क्या क्रॉस वोटिंग करने वाले बागी विधायक फिर से अखिलेश यादव के पास जा रहे हैं? अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह के बयानों ने तस्वीर साफ कर दी है. साथ ही देखिए शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद केस में नया मोड़.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछले राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग और शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को लेकर सरगर्मी तेज है. यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में कुमार अभिषेक ने इन मुद्दों का गहराई से विश्लेषण किया है. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जिन 7 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, वे अब समाजवादी पार्टी में वापसी की राह तलाश रहे हैं. इनमें मनोज पांडे, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल, आशुतोष मौर्या और राकेश पांडे के नाम शामिल थे.