'नहाकर आई हो तो चुम्मा दो... प्राइमरी स्कूल की छात्राओं से ये सरकारी टीचर करता था ऐसी गंदी डिमांड
Hardoi News: हरदोई के माधवगंज में सरकारी स्कूल के शिक्षक योगेश कुमार पर छात्राओं ने बैड टच और अश्लील व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं का दावा है कि शिक्षक उनसे चुम्मा' मांगता था और गलत तरीके से छूता था. विभाग ने आरोपी को निलंबित कर जांच के लिए महिला अफसरों की टीम गठित की है.
ADVERTISEMENT
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. माधवगंज इलाके के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली मासूम बच्चियों ने अपने ही शिक्षक पर जो आरोप लगाए हैं उन्हें सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. बच्चियों का आरोप है कि शिक्षक योगेश कुमार उन्हें न सिर्फ गलत तरीके से छूता था बल्कि उनसे बेहद अश्लील और आपत्तिजनक बातें भी करता था. बैड टच की इस खौफनाक दास्तां के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.