लेटेस्ट न्यूज़

जालौन की माधौगढ़ सीट पर बसपा ने चला ब्राह्मण कार्ड... अपने पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा की

UP News: यूपी चुनाव 2027 के लिए बसपा ने माधौगढ़ सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया. सोशल इंजीनियरिंग के जरिए ब्राह्मण कार्ड खेलकर बसपा ने बीजेपी और सपा के सामने पेश की नई चुनौती.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती की विशाल महारैली से उपजे उत्साह के बाद अब जमीनी स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा सीट (219) से बसपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है.