लेटेस्ट न्यूज़

मंझनपुर सीट पर क्या इंद्रजीत सरोज को रोक पाएगी बीजेपी? अखिलेश यादव के ये कद्दावर दलित नेता देंगे टफ फाइट

मंझनपुर विधानसभा 2027 चुनाव में क्या इंद्रजीत सरोज की बादशाहत खत्म होगी? कौशांबी की इस पासी बाहुल्य सीट पर सपा और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. जानें क्या कहते हैं जातीय समीकरण और स्थानीय पत्रकारों की राय. क्या अखिलेश के दिग्गज नेता फिर मारेंगे बाजी?

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. कौशांबी जिले की मंझनपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं. सवाल यह है कि क्या समाजवादी पार्टी के कद्दावर दलित नेता इंद्रजीत सरोज अपने इस अभेद्य किले को बरकरार रख पाएंगे या फिर भारतीय जनता पार्टी यहां कमल खिलाने में कामयाब होगी? कभी बसपा के स्तंभ रहे और अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज इस सीट के इतिहास के पर्याय बन चुके हैं. 2024 में अपने बेटे पुष्पेंद्र सरोज को कौशांबी से सांसद बनवाकर उन्होंने अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया है. लेकिन 2027 की राह उनके लिए कितनी चुनौतीपूर्ण होगी.